प्रवेश निरस्त कराने BU ने भेजा राजधानी के चार कॉलेजों को नोटिस
भोपाल
राजधानी के मिलेनियम कॉलेज आफ मैनेजमेंट, श्रीराम कॉलेज, यूरेंशियन आॅफ इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट और ट्रीनीटी इंस्टीट्यूट कॉलेज ने एमबीए स्पेलाईजेशन में प्रवेश दिए हैं। जबकि उन्हें प्लेन एमबीए में प्रवेश की अनुमति है। विद्यार्थियों के साथ हो रही धोखाधड़ी को देख बीयू ने चारों कॉलेजों को नोटिस देकर उनकी संबद्धता रोकने संबंधी नोटिस जारी किए हैं। अब जब तक कॉलेज अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद एआईसीटीई और तकनीकी शिक्ष विभाग की मंजूरी बीयू में प्रस्तुत नहीं करते, तब तक विद्यार्थी आगामी सेमेस्टर में नहीं जा पाएंगे।
बीयू ने एमबीए के नाम पर विद्यार्थियों से हो रही लूटमार को देखते हुए चार कॉलेजों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। क्योंकि मिलेनियम कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट, श्रीराम कॉलेज, यूरेंशियन आफ इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट और ट्रीनीटी इंस्टीट्यूट कॉलेज ने विद्यार्थियों को एमबीए स्पेलाईजेशन में प्रवेश दिए हैं। जबकि उक्त कॉलेजों के पास प्लेन एमबीए की स्वीकृति है। वहीं बीयू के अध्यादेश में एमबीए स्पेलाईजेशन की स्वीकृति नहीं दी गई है। इसके बाद भी कॉलेजों ने विद्यार्थियों से स्पेलाईजेशन के नाम पर ज्यादा फीस लेकर प्रवेश दिए हैं। जबकि बीयू उनके प्रवेश आज भी प्लेन एमबीए में मान रहा है। एक साल की पढ़ाई होने के बाद अब विद्यार्थियों को अंतिम वर्ष में प्रवेश देकर परीक्षाएं कराना हैं, जिसके लिए बीयू तैयार नहीं है। क्योंकि कॉलेजों ने अपनी मर्जी से प्रवेश तो करा लिए, लेकिन उनकी मंजूरी एआईसीटीई और डीटीई से लेकर बीयू में जमा नहीं करा पाए हैं। इससे विद्यार्थियों ने कॉलेजों पर सवाल दागना भी शुरू कर दिए हैं।
बीयू ने चारों कॉलेजों को समय रहते एआईसीटीई और डीटीई से एमबीए स्पेलाईजेशन कोर्स को पढ़ाने की स्वीकृति पत्र करने का नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि कालेज कोर्स की अनुमति प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो बीयू तरफ से होने वाली आगामी कार्रवाई के जिम्मेदार स्वयं कॉलेज होंगे। बीयू के पहुंचे नोटिस कॉलेज प्रबंधन के साथ विद्यार्थियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसलिए कॉलेजों ने एआईसीटीई और डीटीई में संपर्क करना शुरू कर दिया है।

पाठको की राय